Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट करें – कलेक्टर

ब्रह्मवाक्य रीवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने सभी कार्यालय प्रमुखों को अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीईएमएस पोर्टल पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण दर्ज किया जा रहा है। सभी कार्यालय प्रमुख 15 जनवरी तक अधीनस्त अधिकारियों, कर्मचारियों का डाटाबेस अनिवार्य रूप से अपडेट करायें।

पोर्टल में अधिकारियों, कर्मचारियों की एम्प्लाई आईडी भी अनिवार्य रूप से फीड करें। दो माह में सेवानिवृत्त हो रहे अथवा सेवानिवृत्त हो गये कर्मचारियों की जानकारी तथा नवीन पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करें। इसके लिए विधानसभा चुनाव के समय दिये गये यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। किसी भी तरह की कठिनाई आने पर एनआईसी में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से संपर्क करें। साथ ही अधीनस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम उनके मुख्यालय की विधानसभा में दर्ज कराकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button