रीवा जिले में अब तक 71618 क्विंटल धान की खरीदी

ब्रह्मवाक्य/रीवा। किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 2310 किसानों से 71 हजार 618 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 30 करोड़ 66 लाख 52 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। अब तक 15172 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button