MP Weather Update: रीवा जिले 24 घंटे में 10 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, बारिश से खिले किसानों के चेहरे

ब्रह्मवाक्य/ रीवा। रीवा जिले में पिछले 48 घंटों से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं। पिछले 48 घण्टे में जिले में लगभग 10 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।ये बारिश रबी की फसलों के लिए अमृत के समान है। इस बारिश की वजह से किसानों को लाखों रुपए की बचत हुई है। आमतौर पर इन दिनों गेहूं और दूसरी रबी की फसलों में सिंचाई की जरूरत पड़ती है, लेकिन इस बारिश की वजह से अब किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई है। दिन और रात दोनों के तापमान घटे हैं। इस वर्षा से गेंहू, चने तथा अन्य फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा।

वर्षा से धान की कटाई और गहाई पर विपरीत असर हो सकता है। फसलों के लिए वर्षा बहुत लाभदायक है। जिले में एक दिसम्बर को 4.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें तहसील हुजूर में 10.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में शून्य मिलीमीटर, गुढ़ में 10 मिलीमीटर, सिरमौर में शून्य, मिलीमीटर, त्योंथर में एक मिलीमीटर, मऊगंज में 8.4 मिलीमीटर, हनुमना में 10.3 मिलीमीटर, सेमरिया में तीन मिलीमीटर, मनगवां में 4 मिलीमीटर, जवा में शून्य मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 30 नवम्बर को 4.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अभी भी लगातार बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button