शाहरुख खान को बर्थडे विश करने के बाद फैंस को मुंबई पुलिस स्टेशन के बाहर लगनी पड़ी लाइन, जानिए क्या हुई वारदात

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के जन्मदिन पर उनके बंगले मन्नत के गुरुवार को शुभकामनाएं देने के लिए दुनिया भर से फैंस मुंबई पहुंचे थे। शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके हजारों फैंस बंगले की बालकनी की तरफ टकटकी लगाए खडे़ हुए थे, इसी बीच कुछ मौकापरस्तों ने फैंस की भीड़ का फायदा उठाते हुए 30 से ज्यादा मोबाइल फोन गायब कर दिए।

शाहरुख खान के बंगले के बाहर से जिनके फोन चोरी हो गए थे, वो मुंबई पुलिस स्टेशन के बाहर लाइन लगाए खड़े दिखाई पड़े। ये सभी फैंस शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को उनका 58वां बर्थडे विश करने पहुंचे थे। इन लोगों की शिकायत मुंबई पुलिस ने दर्ज कर ली है।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने लोगों का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए देर रात शुभकामनाएं देने वालों को धन्यवाद दिया। उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी अपने बंगले मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस की तरफ वेव किया और उन्हें फ्लाइंग किस दी। शाहरुख खान को देखकर फैंस चीयर करते दिखाई पड़े। हालांकि इसके थोड़ी ही देर बाद ही मुंबई पुलिस स्टेशन के बाहर फैंस की लाइन दिखाई पड़ी। ये लोग अपने फोन चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button