उर्फी जावेद को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, जानिए किस हरकत पर भड़का शख्स

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। अपने डिफरेंट फैशन और बेबाक बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को फिर से किसी ने जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस में आरोपी शख्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। दरअसल हैलोवीन पार्टी के लिए उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमे उनके लुक पर भड़के एक शख्स ने इस विडिओ को डिलीट करने के लिए उर्फी को मेल किया। और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसका स्क्रीनशॉट उर्फी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर हैरानी जताई। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

बतादें कि उर्फी जावेद के लिए ट्रोलिंग या फिर धमिकायं मिलना नई बात नहीं है। इसके पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इस बार एक शख्स ने उनके लुक पर भड़ कर जान से मारने की धमकी दे दी। जिसका स्क्रीनशॉट उर्फी ने शेयर किया, जिसमे उस शख्स का नाम निखिल गोस्वामी दिख रहा है। लिखा है, जिसमें उस शख्स ने लिखा है कि, ‘जो वीडियो तुमने अपलोड किया है उसे डिलीट कर नहीं तो जान से मारने में समय नहीं लगेगा।’ उर्फी ने स्क्रीनशॉट के साथ लिखा था, मैं इस देश के लोगों पर हैरान हूं। एक फिल्म का कैरेक्टर रिक्रिएट करने पर मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है।’ बतादें कि उर्फी का ये रीसेंट वीडियो भूल-भुलैया फिल्म के एक कैरेक्टर का था। इसमें उन्होंने छोटा पंडित का राजपाल यादव वाला लुक बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button