शादी के बाद वकेशन पर मालदीव पहुंची परिणीति चोपड़ा की ननद ने खींच ली ऐसी तस्वीरें, खुद परी ने शेयर की फोटो

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। शादी के बाद इन दिनों परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मालदीव में वकेशन मन रही हैं। लेकिन इस वकेशन में उनके साथ पति राघव चड्ढा के साथ नहीं, बल्कि ननद के साथ जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस परिणीति ने अपने मालदीव वकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनकर फोटो शेयर की है जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। ये तस्वीरें एक्ट्रेस की ननद ने खींची है। परिणीति जो फोटो शेयर की है उसमें एक्ट्रेस ब्लैक बिकिनी में पूल के अंदर नजर आईं और हाथ में पिंक कलर की चूड़ियां दिख रही हैं।

परिणीति की इन बोल्ड तस्वीरों को पति राघव चड्डा (Raghav Chadha) की बहन ने क्लिक किया है। इस बात की जानकारी खुद परिणीति चोपड़ा ने ने इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए दी है। उन्होंने कैप्शन में बताया कि ये फोटो उनकी ननद ने खींची हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया है कि वो हनीमून पर नहीं है, बल्कि वो गर्ल्स ट्रिप में हैं। आपको बता दें, 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी हुई थी। लेकिन दोनों अपने बिजी शिड्यूल की वजह से शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाए। हालांकि शादी के बाद परिणीति कुछ समय के लिए दिल्ली में अपने ससुराल वालों के साथ रहीं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।

परिणीति के वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी अक्षय कुमार के साथ ‘मिशन रानीगंज’ फिल्म रिलीज हुई। लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button