Shardiya Navratri: देशभर में प्रसिद्ध मां दुर्गा के मंदिर, जहां मां जगदम्बा के विभिन्न रूपों की होती है पूजा

ब्रह्मवाक्य, धर्म-आध्यत्म। शारदीय नवरात्रि का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। यह हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है। पूरे देश में नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में मां जगदम्बा दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है। भक्त इन दिनों व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की खूब पूजा-अर्चना करते हैं। भारत में मां दुर्गा के कुछ ऐसे मंदिर हैं जिनका बहुत महत्व है। इन मंदिरों मंदिरों में सच्चे मन से दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में-

मां वैष्णो देवी मंदिर: मां वैष्णो देवी का मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां मां के दर्शन के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले में यह मंदिर स्थित है। यहां पूरे साल तीर्थयात्रियों की भीड़ रहती है।

मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर: मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर को लेकर मान्यता है कि यह मंदिर उस स्थान पर बनाया गया है, जहां मां सती का दाहिना पैर गिरा था। मां त्रिपुरा सुंदरी का यह मंदिर पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के उदयपुर शहर में स्थित है।

मां मंगला गौरी मंदिर: मां मंगला गौरी का मंदिर गया बिहार का सबसे लोकप्रिय है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जहां यह मंदिर स्थित है, वहां देवी सती का स्तन गिरा था। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भीड़ रहती है।

मां दंतेश्‍वरी मंदिर : मां दंतेश्‍वरी मंदिर छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित है। दंतेवाड़ा का यह प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर अपनी हसीन वादियों के लिए भी मशहूर है। यह मंदिर काफी प्राचीन है। पौराणिक मान्यता है कि यहां मां सती का दांत गिरा था, जिसकी वजह से यहां का नाम दंतेश्वरी पड़ा।

मां दुर्गा मंदिर: मां दुर्गा मंदिर वाराणसी के रामनगर में स्थित है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 18वीं सदी में एक बंगाली महारानी ने करवाया था। यह मंदिर, उत्तर भारतीय वस्तु शैली की नागर शैली में बना हुआ है। इस मंदिर में वर्गाकार आकृति का तालाब भी बना हुआ है। जिसे दुर्गा कुंड के नाम से जाना जाता है।

मां महालक्ष्मी मंदिर: श्री महालक्ष्मी मंदिर विभिन्न शक्ति पीठों में से एक है। यह मंदिर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित है। मां के आशीर्वाद से यहां भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।

मां नैना देवी मंदिर: नैनीताल में नैनी झील के उत्तरी छोर पर नैना देवी मंदिर स्थित है। 1880 में भूकंप की वजह से यह मंदिर नष्‍ट हो गया था। इसे दोबारा बनाया गया। यहां मां के शक्ति रूप की पूजा होती है।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button