विकास पर्व में सिरमौर विधायक ने विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
![REWA](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/07/864ee17f-8462-4334-b35d-6d4880105cab.jpg)
ब्रह्मवाक्य रीवा। रीवा जिले में विकास पर्व के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह ने क्षेत्र में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधायक श्री दिव्यराज सिंह ने 13.13 लाख रुपए लागत के पाँच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें ग्राम पंचायत सदहना में हैण्डपंप खनन, ओझा बस्ती में मुरूमीकरण, चबूतरा निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य तथा बेलबा सुरसरी सिंह में नाली निर्माण कार्य शामिल है। श्री दिव्यराज सिंह ने 15 लाख 53 हजार रुपए की लागत से सदहना में ग्रेवल रोड एवं चबूतरा निर्माण तथा खैरहन में नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। लोकार्पण एवं भूमिपूजन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ योगेन्द्र पाण्डेय तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।