Rewa Breaking News: रीवा में आदिवासी सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर, 5 घंटे तक जवा चौराहे पर चला चक्काजाम
![Rewa Breaking News](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/07/New-Project-2-3.jpg)
ब्रह्मवाक्य. रीवा। रीवा जिले के सरहंगों ने आदिवासी सरपंच पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया है। मरणासन्न हालत में सरपंच को पहले जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रीवा में चिकित्सकों ने सरपंच की हालत गंभीर बताई है।
दूसरे दिन सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह संजय गांधी अस्पताल सरपंच को देखने पहुंचे। इसके बाद परिजनों को ढांढस बांधा है। वहीं दूसरी तरफ विरोध स्वरूप सरपंच के समर्थकों ने जवा चौराहे पर पांच घंटे तक चक्काजाम किया है। एएसपी की समझाइश के बाद परिजन माने है। ये घटना रविवार की रात 8 बजे चरपनिहन पूर्वा गांव की है।
![जवा चौराहे में जाम के कारण सभी रास्ते बंद हो गए।](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/07/51081c4a-54b6-415c-b0b9-3d901a5dc572.jpg)
मऊगंज एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि 16 जुलाई की रात नीवा ग्राम पंचायत सरपंच अमरजीत कोल पुत्र अमृतलाल 46 वर्ष निवासी गोहट बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में चरपनिहन पूर्वा सरकारी स्कूल के पास धीरू पाण्डेय निवासी चरपनिहन पूर्वा और प्रिंस मिश्रा निवासी बरुहा ट्रैक्टर से आए।
उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की। सरपंच ने विराेध किया तो धारदार हथियार कुल्हाड़ी लेकर दौड़े। फिर पीछे से तीन प्रहार किए। जब सरपंच अधमरा हो गया। तब रोड के किनारे सरपंच को फेंक कर दोनों आरोपी अपने अपने घर चले गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। सरपंच को घायल देख परिजनों को खबर दी।
![ट्रैक्टर रोड में खड़े कर जाम लगा दिया।](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/07/1262f555-fe06-493e-acd4-9205dc6eee68.jpg)
समय में नहीं मिली एंबुलेंस
परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी ढाई घंटे तक 108 एंबुलेंस गांव नहीं पहुंची। ऐसे में निजी वाहन से जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिए। देर रात से उपचार शुरू हुआ। इसके बाद आदिवासी नेताओं अस्पताल गए।
पांच घंटे ठप रहा आवागमन
जवा थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह की कार्य प्रणाली पर आरोप लगे। देखते ही देखते सोमवार की सुबह 9 बजे से जवा चौराहे पर चक्काजाम शुरू हो गया। प्रदर्शन कारियों की मांग थी कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। एसपी घटनास्थल पर आए। आरोपियों का घर गिराया जाय। विरोध स्वरूप दोपहर दो बजे तक जाम चला।
![दोपहर दो बजे तक जाम के कारण चौतरफा आवागमन ठप रहा है।](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/07/0a6eced3-1800-48f0-81fe-c5b1614b7dbb.jpg)
ओंकार सिंह मरकाम के किया ट्वीट
डिंडोरी विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने सरपंच के हमले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। कहा, मध्यप्रदेश में फिर आदिवासी पर हमला हुआ है। आदिवासी सरपंच भाई अमरजीत कोल के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है। अमरजीत कोल जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, उन्हें बचाने के लिए आवश्यक ईलाज की जरूरत है।
एक दर्जन थानों का पहुंचा पुलिस बल
जवा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गीतांजलि सिंह ने कहा कि जाम के कारण लाइन आर्डर की स्थिति बन गई। तब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने डभौरा अनुभाग के जवा, अतरैला, पनवार और डभौरा थाने का बल। वहीं त्योंथर अनुभाग के जनेह, चाकघाट, सोहागी थाने का बल। इसी तरह मनगवां, मऊगंज और सिरमौर अनुभाग के एसडीओपी, थाना प्रभारी व पुलिस बल पहुंचा है।