World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस आज, पर्यावरण संरक्षण का डॉ. ने दिया अनोखा उदाहरण
![World Environment Day](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/ca0a7306-3323-43ba-ad06-13ee79f89d34.jpg)
ब्रह्मवाक्य डेस्क। प्रकति और पेड़ों से प्रेम करने वालों के खिलाप कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता वे जज्बे के साथ ऐसा काम करते है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते है। बढ़ती हुई शहरीकरण व्यवस्था में जहाँ एक ओर पेड़-पौधों को लगातार काटकर कंक्रीट सड़कों का जाल बनाने का क्रम प्रारंभ हुआ है वहीं दूसरी ओर लोगों ने पर्यावरण को लगातार हानि पहुंचाने की कोशिश की है जो चिंता का विषय है। आज जहाँ एक ओर सड़क व मकान बनाने के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। रीवा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश मिश्रा ने अपने घर में लगे पुराने पेड़ को बचाते हुए अपने मकान का पुनर्निर्माण किया है जो पर्यावरण संरक्षण का एक अनुपम उदाहरण हैं।
रीवा के डॉ मिश्रा के पुराने आवास परिसर में आम का पेड़ था। उन्होंने जब अपने मकान के पुनर्निर्माण के बारे में सोचा तो उन्होंने यह दृढ़ निश्चय किया कि इस पेड़ को बचाते हुए मैं अपने मकान का पुनर्निर्माण कराउँगा। डॉ मिश्रा ने पुराने पेड़ को संरक्षित करते हुए अपना मकान बनाया। आज यह पेड़ शानदार फल भी दे रहा है, गर्मी के मौसम में घर ठंडा भी रहता है साथ सुकून भरी छाया भी मिलती है और यह संदेश भी कि पेड़-पौधों को संरक्षित रखते हुए भी विकास के कार्य किए जा सकते हैं।