रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर 681960 क्विंटल गेंहू की हुई खरीदी,अंतिम तिथि 20 मई को
ब्रह्मवाक्य रीवा।रीवा जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रो में 681960 क्विंटल गेंहू की हुई खरीदी। केन्द्रो में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 16 मई तक 14295 किसानों से 681960 क्विंटल गेंहू की खरीद की गयी है। इसके लिए किसानों को 14491 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी है। इसमें से 9927 लाख 71 हजार रुपए किसानों के बैंक खाते में जारी कर दिए गए हैं। खरीदे गये गेंहू में से 607091 क्विंटल गेंहू का परिवहन कर भण्डारण कराया जा चुका है।
इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक 19637 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं। व्यापारियों द्वारा मंडियों में अधिक मात्रा में गेंहू खरीद के कारण अन्य वर्षों की तुलना में समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए बनाये गये केन्द्रों में गेंहू के आवक कम है। खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। गेंहू खरीदी के लिए अंतिम तिथि 20 मई कर दी गयी है। पंजीकृत किसान जल्द से जल्द 20 मई तक खरीदी केन्द्रो में स्लॉट बुक करवाएं।