पौधों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प

ब्रह्मवाक्य/रीवा। सेंट्रल जेल रीवा में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस संबंध में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सेंट्रल जेल में 20 अगस्त को विभिन्न सामाजिक संगठनों की सदस्य बहनों ने जेल में अधिकारियों और कर्मचारियों को राखियाँ बांधी। इसके बाद सामाजिक संगठन के सदस्यों तथा जेल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपित किए गए।

रोपित पौधों की उचित देखभाल तथा सुरक्षा के लिए उन्हें राखी बांधकर रक्षा का वचन दिया गया। कार्यक्रम में आम, नीम, जामुन, आंवला, कंजी, अमरूद तथा अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए और पौधों को राखी बांध संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, लायंस ग्रेट क्लब, बी क्लब रीवा ग्रेट एवं बेनिसन हेल्पिंग क्लब रीवा की बहनों ने सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button