मुगलों के साथ आये पकवान जो भारतीयों की है पसंदीदा डिशेज, आइये जानते हैं मुगलों द्वारा भारत लाई गई पसंदीदा चीजें

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। बाबर ने भारत में मुगलों के सम्राज्य की नींव डाली, जिसके बाद कई पीढ़ियों तक मुगलों ने यहां राज किया। भारत में मुगलों के शासनकाल कई खूबसूरत इमारतें तामीर हुईं। जिनमें से कई ऐतिहासिक इमारतें विश्वभर में मशहूर हैं। इसके साथ ही मुगलों ने यहां कि संस्कृति और खानपान को भी काफी प्रभावित किया है। आइये जानते हैं मुगलों द्वारा भारत लाये गए उन पकवानों के बारे में, जो आज भी हमारे देश के लोग बड़े चाव से खाते हैं।

तंदूर: मुगल काल में भारत में लाई गई बेहद मशहूर चीजों में से एक है तंदूर, जिसे आज भी खूब पसंद किया जाता है। और इस तंदूर में कई प्रकार के पकवान बनाये जाते हैं। तंदूर को मुगल ही यहां लाये थे। मुगलकाल में खाने पकाने में तंदूर का इस्तेमाल खूब किया जाता था।

मेरिनेट: मुगलकाल में मीट या चिकन को बहुत ही अनोखे अंदाज में पकाया जाता था, इस प्रक्रिया को इंग्लिश में मेरिनेट करना कहते हैं। आज भारत में ज्यादातर नॉनवेज डिशेस मेरिनेट करके बनाई जाती हैं।

खुशबूदार शर्बत: मुगल खुशबूदार शर्बत बड़े ही चाव से पीते थे। भारत में मुगलों ने ही इसकी शुरुआत की थी। इस शर्बत में गुलाब और खस का उपयोग होता है। आज भी भारत में खुशबूदार शर्बत पसंद किया जाता है।

बिरयानी: वैसे तो भारत में चावल हमेशा से ही खाया जाता है। लेकिन चावल को मसालों के साथ बिरयानी बनाने की कला मुगल लाए थे। आज भी भारत में बिरयानी खूब पसंद की जाती है। यह वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाई जाती है।

फिरनी: भारत में खीर प्राचीन काल से ही बनाई जाती है। लेकिन दूध को गाढ़ा कर फिरनी बनाने की कला मुगल ही सीखा गए है। मुगलकाल का यह सबसे पसंदीदा व्यंजन है।

शाही टुकड़ा: शाही टुकड़ा का नाम हो सुना ही होगा, यह एक फेमस मिठाई है। लोगों की पसंदीदा होती है। शाही टुकड़ा भी मुगलों द्वारा ही लाई गई थी। मुगलकाल में इसे ब्रेड की जगह मैदे की नान से बनाया जाता था।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button