दुनिया की सबसे गहरी घाटी में मिला एशिया का सर्वाधिक ऊंचा पेड़, लंबाई जानकर रह जायेंगे दंग

ब्रह्मवाक्य एजेंसी। वैज्ञानिकों को एशिया का सबसे ऊंचा पेड़ तिब्बत में मिला है। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी (peking university) के शोधकर्ताओं के अनुसार यह साइप्रस पेड़ 335 फीट ऊंचा है। इसका व्यास 9.6 फीट है। न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (305 फीट) से बड़ा यह पेड़ दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा वृक्ष है।

तिब्बत के शहर निंगची में यरलुंग त्संग्पो ग्रेंड कैन्यन नेचर रिजर्व में यह पेड़ मई में मिला। यरलुंग त्संग्पो ग्रेंड कैन्यन विश्व की सबसे गहरी घाटी है। फिलहाल पेड़ की प्रजाति स्पष्ट नहीं है। संभावना है कि या तो यह हिमालयी साइप्रस (क्यूप्रेसेस टोरुलोसा) है या तिब्बती साइप्रस (क्यूप्रेसेस गिगेंटिया)। इस खोज से पहले यह खिताब मलेशिया के येलो मेरांती (शोरिया फागुएटियाना) पेड़ के नाम था।

कई दिनों के सर्वे के बाद ऊंचाई को नापने के लिए वैज्ञानिकों ने ड्रोन के साथ ही कई अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया। पेड़ के 3डी पॉइंट क्लाउड मॉडल तैयार किए। बतादें कि 3डी पॉइंट क्लाउड किसी भी चीज का अत्यधिक सटीक डिजिटल रेकॉर्ड होता है। वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में बड़ी तादाद में अधिक ऊंचाई वाले अन्य पेड़ों को भी खोजा है। जिनमें 50 पेड़, 279 फीट और 25 पेड़, 295 फीट से भी अधिक ऊंचाई के पाए गए।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button