वंदे भारत का स्लीपर वर्जन मार्च में होगा लॉन्च, किराया सस्ता होने के साथ ही मिलेगी और भी सुविधा

ब्रह्म वाक्य, भोपाल. अत्याधुनिक और 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का स्लीपर वर्जन अगले साल मार्च तक लॉन्च हो जाएगा। रेल कोच फैक्ट्री में 120 वंदे भारत स्लीपर बैच बनाने का काम शुरू हो गया है। अभी रेलवे सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के 3 वैरिएंट वंदे स्लीपर, वंदे चेयर कार और वंदे मेट्रो मना रही है।

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री वंदे भारत के स्लीपर वैरिएंट के लिए दिसंबर के अंत तक डिजाइन तैयार कर लेगी। पहली स्लीपर ट्रेनें मार्च 2024 तक तैयार होगा। बतादें कि पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। यह नई दिल्ली से कानपुर-प्रयागराज-वाराणसी रूट पर चली थी।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button