आदिपुरुष पर बढ़ते बवाल को लेकर राइटर मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा

ब्रह्म वाक्य, एंटरटेनमेंट। आदिपुरुष फिल्म पर बवाल लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। आदिपुरुष में दिखाए गए किरदार और उनके संवादों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने खुद पर खतरा महसूस करते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। बताया जा रहा है कि बवाल के बीच मनोज मुंतशिर ने खुद को खतरे की आशंका जताई है। मुंतशिर की अर्जी पर मुंबई पुलिस विचार करने के बाद सुरक्षा मुहैया करवाने पर फैसला लेगी।

बतादें कि, प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को शुक्रवार रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर इन दिनों हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो मचा रही है। लेकिन आदिपुरुष में दिखाए गए किरदारों और संवादों को लेकर देशभर में विरोध भी हो रहा है। फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठ रही है। बतादें कि रामायण पर बेस्ड इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं।

बतादें कि बढ़ाते विवाद के बीच फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने उन सवदो को बदलने की बात कही है, जिस पर आपत्ति की जा रही है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button