अफगानिस्तान में हैरान कर देने वाली घटना, करीब 80 स्कूली छात्राओं को दे दिया गया जहर

ब्रह्म वाक्य, एजेंसी। अफगानिस्तान (Afghanistan) में एक दुखद घटना सामने आई है। करीब 80 स्कूली छात्राओं को कथित तौर पर जहर दे दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उत्तरी क्षेत्र में स्थित सर-ए-पुल प्रांत में वीकेंड में ये घटनाएं हुईं। शिक्षा के प्रांतीय विभाग के निदेशक मोहम्मद रहमानी ने खुलासा किया कि संगचारक जिले में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को ज़हर दिया गया था। विशेष रूप से, नसवान-ए-कबोद आब स्कूल के 60 छात्र और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल के 17 छात्र जहर से प्रभावित हुए।

हमानी ने कहा, ‘दोनों प्राथमिक स्कूल एक-दूसरे के करीब हैं और एक के बाद एक उन्हें निशाना बनाया गया.’ उन्होंने बताया कि, ‘छात्रों को अस्पताल में भर्ती करा दिया और अब वे सभी ठीक हैं.’ फिलहाल घटना की जांच चल रही है, प्रारंभिक पूछताछ से जानकारी सामने आई है कि एक व्यक्ति ने नाराजगी जताते हुए कथित तौर पर हमलों को अंजाम देने के लिए तीसरे पक्ष को भुगतान किया। हालांकि, फॉक्स न्यूज केमुताबिक, रहमानी ने जहर की प्रकृति या लड़कियों को लगी विशिष्ट चोटों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

महिलाओं पर लगाई पाबंदियां
बतादें कि अगस्त 2021 में सता हथियाने के बाद से तालिबान ने अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लड़कियों को उच्च शिक्षा तक पहुंच सहित छठी कक्षा से आगे की शिक्षा प्राप्त करने की मनाही है। इसके अलावा, महिलाओं को रोजगार के अवसरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है।

ईरान में भी हुई थी ऐसी ही घटना
अफगानिस्तान के पड़ोसी देश ईरान में भी इसी कुछ तरह की घटनाएं सामने आई थी। पिछले साल नवंबर में यहां पर भी लड़कियों के स्कूलों में जहर देने की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं में जहरीले धुएं की वजह से हजारों छात्राओं के बीमार पड़ गई थीं।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button