Oil Trade News: भारत अब रूस से नहीं खरीद पाएगा सस्ता तेल! इस पड़ोसी मुल्क ने डाली अड़चन

ब्रह्म वाक्य, देश-विदेश डेस्क। लंबे समय से यूक्रेन के साथ चल रहे रूस के युद्ध के कारण पश्चिमी देशों ने रूस पर कई वैश्विक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस पर लगे प्रतिबंध भारत के लिए सुनहरा मौका बनकर आया था। वैश्विक प्रतिबंधों के बाद भारत ने रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदना शुरू किया, लेकिन अब एक पड़ोसी मुल्क ही भारत के लिए अड़चन पैदा कर दी है। जिसके बाद अब भारत को रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने में परशानी हो सकती है। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि चीन है। चीन एक बार फिर से भारत के रास्ते में रोड़ा बन रहा है। भारत को पहले कच्चा तेल खरीदने पर प्रति बैरल 15 से 20 डॉलर की छूट मिलती थी, लेकिन अब रूस की ओर से भारत को सिर्फ 5 से 10 डॉलर की छूट मिलेगी।

छूट कम होकर आ जाएगी 10 फीसदी के नीचे
अब भारत को कच्चे तेल पर मिलने वाली छूट पर कम फायदा होगा। रूसी के तेल बाजार को अब धीरे-धीरे कई खरीदार मिल गए हैं। जिसके कारण उसने छूट कम कर दिया है। रूस से चीन बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है वहीं दूसरी ओर तेल उत्पादक देश उत्पादन में कटौती करने वाले हैं। चीन और भारत के बाद अब पाकिस्तान भी रूस से तेल खरीदने की तैयारी में है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button