UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, जानिए आवेदन की प्रक्रिया व लास्ट डेट

ब्रह्मवाक्य, रोजगार। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी करेगा। UPPRPB द्वारा कांस्टेबल के कुल 52,699 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

जुलाई 2023 में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना जारी होने की संभावना है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन विंडो होस्ट करेगी। बतादें कि पहले यह भर्ती 33,757 पदों पर होनी थी, लेकिन प्रक्रिया में 10 महीने की देरी होने के कारण अब पदों की संख्या बढ़ाकर 52,699 कर दी गई है।

उम्मीदवारों का चयन लिखित, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) के आधार पर किया जायेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीपीआरपीबी (UPPRPB) यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को ‘हाइब्रिड’ मोड में आयोजित करने की प्लानिंग में है। परीक्षा में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड एक साथ शामिल होंगे। पेपर कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन प्रदर्शित होगा, जबकि उम्मीदवारों को उत्तरों को चिह्नित करने के लिए ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button