खूबसूरत दिखने की चाहत बानी श्रीदेवी की मौत की वजह? लम्बे अर्से बाद पति बोनी कपूर ने बताया सच

ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी (actress sridevi) की मौत आखिर कैसे हुई, दुबई में अचानक ऐसा क्या हो गया जिससे उनकी मौत हो गई? यह सवाल अभी भी लोगों में मन में है। बताया तो ये गया था कि टब में डूबने से उनका निधन हुआ था, लेकिन यह बात आजतक किसी को हजम नहीं हो पाई। क्योंकि उनके परिवार में से किसी ने भी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं था। आख़िरकार अब पहली बार श्रीदेवी के पति फिल्म मेकर बोनी कपूर ने ये राज खोला है। उन्होंने बताया कि आखिर वह हादसा कैसे हुआ था, जिसने श्रीदेवी की जान ले ली। आखिर उनकी मौत की असली वजह क्या है ? इन सब के बारे में बोनी कपूर (boney kapoor) ने बताया।

बोनी कपूर ने एक मीडिया हॉउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस रात आखिर हुआ क्या था? बोनी के मुताबिक आज भी वो श्रीदेवी को बेहद याद करते हैं उन्हें मिस करते हैं, क्योंकि जो वो हमेशा से चाहती थीं, आज वो उन मोमेंट्स को देखने के लिए नहीं हैं। उनके कहने पर ही बोनी ने रीजनल सिनेमा की ओर कदम रखा। बेटी जाह्नवी कपूर की सक्सेस, छोटी बेटी खुशी कपूर का डेब्यू। बोनी ने बताया कि ये सब उन्हीं का सपना था।

बोनी ने कहा- श्रीदेवी पर शेप में रहने का जुनून था। वो चाहती थीं कि ऑन-स्क्रीन हो चाहे ऑफ-स्क्रीन, वो अच्छी दिखें। इसके लिए वो अक्सर भूखा रखती थीं। वो कई बार सिर्फ क्रैश डाइट लेती थीं। नमक तक नहीं खाती थीं। उस हादसे के वक्त भी वो डाइट पर थीं। बोनी के मुताबिक यह स्वभाविक मौत नहीं थी। यह एक्सीडेंटल मौत थी। इसके पहले भी एक बार जब वह क्रैश डाइट पर थीं तो इसी तरह वह बाथरूम में गिर गईं और उनके दांत टूट गए थे।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button