MP के पन्ना व कटनी सहित 6 जिलों को मिले FM रेडिया स्टेशन, PM मोदी ने दी सौगात

ब्रह्म वाक्य.भोपाल। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश में 91 जगहों को FM रेडियो स्टेशन की सौगात दी है। मोदी ने मध्यप्रदेश के 6 जिलों में पन्ना, कटनी, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिवनी और उज्जैन के नागदा में एफएम रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया है। इन जिलों में एफएम रेडियो स्टेशन की शुरुआत होने पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया है।

साथ ही पन्ना जिला व कटनी जिले के नागरिकों को बधाई दी है। एफएम रेडियो स्टेशन के सौगात से 18 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों के 85 जिलों को लाभ मिलेगा। वहीं FM रेडियो संपर्क व प्रचार प्रसार का माध्यम होगा। FM चैनल का उद्घाटन पीएम मोदी जी ने ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के पूरे होने के दो दिन पहले की हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल इंडिया ने नये श्रोता दिए हैं एवं नई सोच भी दी है। MP में रेडियो श्रोता लगातार FM की मांग कर रहे थे। आज सभी जिलों की मांग पूरी हुई है। इस चैनल के शुरू होने से संस्कृति, बोली, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button