सिंगर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी ,50 लाख मांगी फिरौती, शिकायत दर्ज करवाई
ब्रह्मवाक्य मनोरंजन। हनी सिंह फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने रैपर है जिन्हे जान से मारने की धमकी दी गई है हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने ने यह भी बताया है की यह धमकी उन्हें गैंस्टर गोल्डी बरार ने दी है। यह धमकी उन्हें वॉइस नोट के जरिए दी गई है।हनी सिंह ने अपने गानों और रैप से सबके दिल में राज किया है । उन्होंने कई सारे एल्बम बनाए है और उनके रैप सुपरहिट होते आ रहे है।आज के दौर में भी हनी सिंह का हर कोई फैन हैं।इसी बीच उन्हे जान से मार देने की धमकी सबको डरा रही है।
गैंगस्टर गोल्डी बरार
गोल्डी बरार पंजाब से कनाडा में रह रहा है गोल्डी बरार के ऊपर पहले से ही कई हत्या और रंगदारी के आरोप है । वही गोल्डी बरार ने हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है।