यामी गौतम फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ब्लॉकबस्टर में से एक, बॉक्स ऑफिस में बड़ी फिल्मों को पीछे छोडा
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240226-WA0002.jpg)
ब्रह्मवाक्य/ मनोरंज। ‘ आर्टिकल 370’ शुक्रवार 23 मार्च को सिनेमाघर में आ चुकी है । यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ब्लॉकबस्टर मूवी में से एक बन चुकी है। आर्टिकल 370 में यामी गौतम जूनी हक्सर का किरदार निभा रही है। मूवी में जूनी हक्सर एक इंटेलीजेंस ऑफिसर है , अरुण गोविल पीएम मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं, और इसी में किरण कर्मरकर ,प्रियामणि और भी कई किरदार नजर आ रहे हैं।
‘आर्टिकल 370’ की अभी तक 25.45 कमाई हुई है। पहले दिन में 6.12 करोड रुपए की कमाई की और वहीं शनिवार को 24 मार्च को 9.08 करोड़ कमाई हुई । आर्टिकल 370 के प्रोड्यूसर आदित्य धर ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी ।आदित्य सुहास जंभाले द्वारा डायरेक्ट की गई ‘ आर्टिकल 370′ बहुत ही शानदार मूवी है। आदित्य राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं।’ द कश्मीर फाइल’ को भी पीछे छोड़कर आर्टिकल 370 मूवी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। आर्टिकल 370 में दर्शकों और सभी सिनेमाघरों में बहुत ही पॉजिटिव रिएक्शन आया हैं।