BREAKING: हिमाचल प्रदेश के CM Sukhu की अचानक बिगड़ी तबीयत, आधी रात IGMC में कराए गए भर्ती, हालत स्थिर

ब्रह्मवाक्य, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद आधी रात उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल (IGMC Hospital) में भर्ती कराया गया है। अचानक तबियत ख़राब होने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को आधी रात के बाद अस्पताल लाया गया यहां पर उन्हें भर्ती किया गया है। फिलहाल, उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात करीब ढाई बजे उनके पेट में दर्द हुआ। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को सीएम निवास ओक ओवर से आईजीएमसी लाया गया। जहां जांच में पता चला है कि उनके पेट में दर्द के अलावा, सूजन भी है। जिसके चलते उन्हें भर्ती कर लिया गया। फिलहाल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (IGMC Shimla) में स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है, चिंता की कोई बात नहीं है।

बतादें कि करीब पांच माह पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भी इलाजा करवाया था। यहां पर उन्हें पांव में दर्द की शिकायत के बाद चेकअप के लिए पहुंचे थे। यहां पर उनकी एमआरआई कराने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button