बुधनी में सीएम शिवराज को टक्कर देने कांग्रेस ने लिया ‘हनुमान’ का सहारा, जानिये कौन हैं विक्रम मास्ताल?

ब्रह्मवाक्य, भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस की इस पहली सूची में कमलनाथ सहित एमपी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। लेकिन बुधनी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी के बारे में सभी जानना चाहते हैं। कांग्रेस ने सीएम शिवराज के खिलाफ रामायण के हनुमान को कैंडिडेट बनाया है।

कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन यानी रविवार की सुबह-सुबह अपने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से रामायण के हनुमान को उतारा है, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को टक्कर देंगे। इस हाईप्रोफाइल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मास्ताल हैं। बतादें कि विक्रम मास्ताल ने 2008 में आई रामायण में हनुमान की भूमिका निभाई थी। विक्रम मास्ताल एक अभिनेता हैं जो टेलीवीजन और फिल्मों में काम कर रहे हैं। अब कांग्रेस ने विक्रम मास्ताल यानी हनुमान को सीएम शिवराज के सामने उतार दिया है।

जानकारी के मुताबिक विक्रम मास्ताल ने तीन महीने पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ली है। विक्रम मास्ताल मूलत: बुधनी के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद से विक्रम मास्ताल बुधनी में सक्रिय हो गए थे।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button