मृत्यु के 128 साल बाद दफनाया गया चोर का शव, आखिरी दर्शन को उमड़ी भीड़, जानिए इतनी देरी की क्या रही वजह

ब्रह्मवाक्य, एजेंसी। एक चोर जिसे मृत्यु के 128 साल बाद दफनाया गया। दफनाने से पहले उसके शव को सार्वजनिक किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आखिरी दर्शन को पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। दरअसल यह वकया अमरीका का है, अमेरिकी पुलिस के मुताबिक इस चोर की मौत 1895 में जेल में ही हो गई थी। तब इसे गलती से ममी बना दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, “स्टोनमैन विली” नाम के इस चोर ने अमेरिका के कई शहरों में पुलिस को परेशान कर रखा था। जिसके चलते उसे किसी तरह से गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। जेल में ही 1895 में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद, उसे थियो सी. औमन अंतिम संस्कार गृह ले जाया गया। लेकिन तब किसी ने भी उसके शव पर दावा नहीं किया। इस दौरान गलती से उसके शरीर को ममीकृत कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक इस चोर को पॉकेटमारी के आरोप में पकड़ा गया था। आख़िरकार 128 साल बाद तक रीडिंग शहर में पुलिस शवगृह में ममी के रूप में रखे गए इस चोर के शव को दफना दिया गया है। हाल ही के दिनों में दफनाने से पहले शव को सार्वजनिक किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उसे श्रद्धांजलि देने उमड़े। उसे देखने के लिए लोगों की कतार लगी हुई थी।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button