UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया खुलकर समर्थन, पीएम मोदी की शान में पढ़े कसीदे

ब्रह्मवाक्य, एजेंसी। भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के पक्ष में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने खुलकर समर्थन किया। पुतिन ने कहा है कि भारत को यूएनएसी (UNSC) में स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए। पुतिन ने कहा है कि भारत यूएनएसी (UNSC) का स्थायी सदस्य होना चाहिए। साथ ही पुतिन ने भारत के लगातार मजबूत हो रहे आर्थिक विकास की भी सराहना की है।

रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह हर उस देश को दुश्मन की तरह पेश कर रहे हैं, जो आंख मूंदकर उनके पीछे नहीं चलते हैं। एक समय पर भारत के साथ भी इन्होंने ऐसा ही करने का प्रयास किया था। पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय नेतृत्व स्व-निर्देशित है, यानी यह बिना किसी दबाव के काम कर रहा है। जो कि देश हितों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button