Sikkim Flash Floods: सिक्किम में बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत, सेना के 22 जवानों सहित 100 से अधिक लापता

ब्रह्मवाक्य, गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में बुधवार को ल्होनक झील पर बादल फटने (Cloud burst on Lhonak Lake) से तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ आ गई थी। जिसके चलते अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ सेना के 22 जवानो सहित 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। सिक्किम में आई इस आपदा को लेकर भारतीय सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिसमें फोनकर जानकारी ली जा सकती है।

उत्तरी सिक्किम के सम्बन्ध में की जानकारी के लिए 8750887741, पूर्वी सिक्किम के लिए 8756991895 और लापता सैनिकों के बारे में जानकारी के लिए 7588302011 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बताया गया है कि लापता हुए 23 जवानो में से एक को बचा लिया गया है। वह चिकित्सा की देखभाल में है। फ्लैश फ्लड में सेना के 23 जवान लापता हो गए थे और 41 वाहन मलबे में डूब गए।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button