IMD Alert- देश के कई राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश, UP और MP में बिजली गिराने की भी चेतावनी

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 3 October देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD मुताबिक सिक्किम, पश्चिम बंगाल सहित बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीँ पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बारिश का अलर्ट है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक विदाई के साथ मॉनसून कुछ राज्य को सराबोर कर सकता है। जिसमे पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल समेत कुछ अन्य राज्य शामिल हैं, जहां बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीँ राजधानी दिल्ली में सर्दियों की आमद हो गई है। सुबह और रात के वक्त ठंड का अहसास होने लगा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 3 अक्टूबर को असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD का कहना है कि पूर्वी यूपी और पूर्वी एमपी में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। सोमवार को भी मध्यप्रदेश सतना, मंडला, खजुराहो, पचमढ़ी और जबलपुर में बारिश हुई।

IMD के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश में अरब सागर और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में चक्रवाती वेदर सिस्टम बना हुआ है। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के रीवा और शहडोल संभाग में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल में भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button