Weather Today: गुजरात और MP के साथ इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

ब्रह्मवाक्य, नई दिल्ली। मानसून अपने आखिरी दौर में है। लेकिन जाते-जाते भी सराबोर कर रहा है। देश केकई प्रदेशों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक नई जानकारी दी है, कि मानसून एक बार फिर से लौट रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 25 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू होनी थी, लेकिन इस बीच मानसून फिर सक्रीय हो गया है। जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) ने 28 सितंबर तक देश के कई राज्योँ में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज बिहार में और 28 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 25 सिंतबर से मानसून का वापस जाना शुरू हो गया है।

बतादें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा बीते 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के उदयनगर में 15 सेमी, तमिलनाडु के गुडियाथम में 12 सेमी गुजरात के राजपीपला में 15 सेमी, पश्चिम बंगाल के सोनपुर में 18 सेमी, बिहार के निर्मली में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान और निकोबार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीँ मध्य प्रदेश की बात करें तो आगामी 15 दिनों में मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button