इसरो अब लॉन्च करेगा ‘Bikini’, सफल हुआ तो कमर्शियल उड़ानों की नई दुनिया का खुल जाएगा दरवाजा

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। इसरो (ISRO) यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जनवरी 2024 में एक यूरोपीय स्पेसक्राफ्ट बिकिनी (european spacecraft bikini) को अपने पीएसएलवी रॉकेट (PSLV rocket) से लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस स्पेसक्राफ्ट को यूरोपीय स्टार्टअप द एक्सप्लोरेशन कंपनी ने बनाया है। दरअसल बिकिनी (bikini) वास्तव में इस कंपनी के बड़े रीयूजेबल री-एंट्री मॉड्यूल (Reusable Re-Entry Module) निक्स का छोटा वर्जन है।

जानकारी के मुताबिक इसरो ‘बिकिनी’ (bikini) को अपने पीएसएलवी रॉकेट (PSLV rocket) से धरती की सतह से 500 किलोमीटर ऊपर ले जाकर छोड़ेगा। ‘बिकिनी’ (bikini) फिर से पृथ्वी की सतह की ओर लौटेगा और वह समुद्र में गिरेगा। इस दौरान उसकी री-एंट्री को लेकर कई जांच-पड़ताल इसरो द्वारा की जाएगी। ‘बिकिनी’ (bikini) का भार मात्र 40 किलोग्राम है।

दरअसल द एक्सप्लोरेशन कंपनी (The Exploration Company) का मकसद अपने बिकिनी (spacecraft bikini) स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में डिलीवरी करना है। यदि बिकिनी (spacecraft bikini) जनवरी के री-एंट्री मिशन में सफल हो जाता है, तो इससे कमर्शियल उड़ानों (commercial flights) की नई दुनिया का दरवाजा खुल जाएगा।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button