यमुना एक्सप्रेसवे पर इतने दिनों तक आने-जाने में रोक, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर कुछ दिनों के लिए भरी वाहनों का परिवहन बंद रहेगा। इस अवधि में एक्सप्रेसवे पर भारी और मध्यम वाहनों के लिए यातायात की मनाही रहेगी। बतादें कि निर्माण के 11 साल में ऐसा पहली बार होगा जब एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को बंद किया जाएगा। यह प्रतिबंध 21 सितंबर सुबह 6 बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक रहेगा।

दरअसल ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddha International Circuit) में 22 से 24 सितंबर तक मोटोजीपी बाइक रेस (MotoGP bike race) का आयोजन होने जा रहा है। इसी के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को निर्धारित समय अवधि के लिए बंद किया जाएगा। इस अवधि में दौरान एक्सप्रेसवे पर भारी और मध्यम वाहनों (heavy and medium vehicles) के लिए यातायात बंद रहेगा। यह प्रतिबंध 21 सितंबर सुबह 6 बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे पर लागू रहेगा। इस दौरान ये वाहन एनएच-9, 24, 91 से होकर जा सकेंगे। बतादें कि आगरा, मथुरा, लखनऊ और दिल्ली से आने-जाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर रोक रहेगी।

ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग
आगरा से नोएडा आने-जाने के लिए लोगों को 23 और 24 सितंबर को वैकल्पिक मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग करना होगा। बतादें कि मथुरा और अलीगढ़ से नोएडा की तरफ आने वाले वाहन भी एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) का उपयोग नहीं कर पाएंगे। आगरा से नोएडा के लिए एक्सप्रेसवे 12 से सात बजे तक बंद रहेगा। जबकि मथुरा में एक्सप्रेसवे पर दो बजे के बाद वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। मोटोजीपी बाइक रेस (MotoGP bike race) के दौरान वाहनों का दबाव कम रहे इसलिए वाहन चालक अंदर के रास्तों का उपयोग कर सकेंगे।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button