मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 296, राहत एवं बचाव कार्य जारी

ब्रह्मवाक्य, एजेंसी। अफ्रीकी देश मोरक्को (African country Morocco) में सुबह-सुबह भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। यहां आये भूकंप बाद कई इमारतें ढहकर धराशाई हो गईं। अब तक इस प्राकृतिक आपदा से 296 से ज्यादा लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। भूकंप 6.8 की तीव्रता से आया था। देश के संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इस प्राकतिक आपदा को लेकर कहा कि यह बीते 120 से अधिक सालों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र (north african nation) के इस हिस्से में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

इस प्राकतिक आपदा से हाहाकार मचा है। वैसे तो अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के चलते मोरक्को (Morocco) में अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस होते हैं। USGS के मुताबिक 1900 के बाद से इसक्षेत्र के 500 किमी दायरे में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया था।

अभी तक यहां M-5 लेवल के मात्र 9 भूकंप ही दर्ज हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीते सौ सालों में इस हिस्से में ऐसा सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले पूर्वोत्तर मोरक्को (northeast morocco) के अल होसेइमा (Al Hoceima) में साल 2004 में तेज भूकंप के झटके आए थे, जिसमें 628 लोगों की जान चली गई थी। और करीब 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button