गुरु की उल्‍टी चाल से इन राशि के जातकों का खुलेगा भाग्य, मिलेगी बेशुमार धन-दौलत

ब्रह्मवाक्य, धर्म-आध्यात्म। मनुष्य के जीवन में ग्रहों की स्थिति का बड़ा प्रभाव पड़ता है। देवगुरु बृहस्‍पति का एक साल में राशि परिवर्तन होता है। गुरु ने इस साल गोचर करके मेष राशि में प्रवेश किया है। वहीं 4 सितंबर 2023 को गुरु वक्री हो गए हैं। गुरु की यह अवस्था 31 दिसंबर 2023 तक रहेगी। गुरु की इस उल्‍टी चाल का विभिन्न राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं 4 राशियां ऐसी हैं जिनके जातकों को वक्री गुरु से बहुत शुभ फल मिलेगा।

वक्री गुरु की इन राशि वालों पर होगी कृपा
मेष राशि: मेष राशि वालोँ को वक्री गुरु बहुत शुभ लाभ देंगे। इस राशि के जातक इस दौरान महत्‍वपूर्ण फैसले लेंगे, जो इनके लिए लाभप्रद होंगे। इस राशि वालों को धन लाभ का योग होगा। जीवन में खुशहाली आएगी। सोच सकारात्‍मक रहेगी। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए यह समय बेहद ही अनुकूल होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को गुरु की वक्री अवस्था खुशहाली ले कर आएगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। पदोन्नति के योग बनेंगे। आय में इजाफा होगा। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। व्‍यापार में विस्‍तार होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग है।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को गुरु की उल्‍टी चाल संपन्नता का मार्ग प्रशस्त करेगी। अचानक से धन लाभ होगा। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई नौकरी या मनपसंद नौकरी की तलाश पूरी होगी। शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को गुरु की उल्‍टी चाल शुभ फलदायक होगी। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। काम की सराहना होने से आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ पैसा मिलेगा।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button