Mauganj Breaking News: मऊगंज बस स्टैंड नहीं जाएंगे 28 दिन यात्री वाहन, सिंचाई कॉलोनी में बना अस्थाई बस अड्डा

ब्रह्मवाक्य.मऊगंज। नवगठित मऊगंज जिला मुख्यालय के अंदर नगर की परिवहन व्यवस्था सुव्यवस्थित न होने के कारण आए दिन जाम लगता है। ऐसे में नगर वासियों को अनावश्यक रूप से परेशानी होती है। नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क के संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग सम्भाग रीवा का पत्र आया है।

कार्यपालन यंत्री ने पत्र में कहा गया है कि निर्माणाधीन सड़क के अगल-बगल से बसों के आवागवन के कारण कंक्रीट सड़क बनाने में दिक्कत जा रही है। अभी निर्माणाधीन मार्ग बनाने में 28 दिन लगेगा। तब तक आवागवन किया जाना सम्भव नहीं है। अतः बस स्टैंड अस्थाई रूप से अन्यत्र स्थापित किया जाना उचित होगा।

इसी प्रकार CMO नगर परिषद मऊगंज ने प्रतिवेदन दिया है। कहा है कि निर्माणाधीन सड़क में बसों के आवागवन से आए दिन जाम लगेगा। ऐसे में बस स्टैंड को अस्थाई रूप से शिफ्ट किए जाने का अनुरोध कलेक्टर अजय श्रीवास्तव से किया। ऐसे में कलेक्टर ने नगर के गणमान्य नागरिकों और मोटर मालिकों से बात की।

कलेक्टर ने कहा कि आम जन की समस्याओं को गौर कर कार्यपालन यंत्री और CMO के अनुरोध पर बस स्टैंड को सिंचाई कॉलोनी मऊगंज में अस्थाई रूप से स्थापित किया है। ऐसे में रीवा, हनुमना, मिर्जापुर, प्रयागराज और सीधी से आने-जाने वाली बसों के लिए 6 मार्ग सुनिश्चित किए गए है। सभी बस मालिक एवं संचालक निर्धारित मार्ग से परिवहन सुनिश्चित करेंगे। नगर में कोई बस नियत स्थान के अलावा खड़ी नहीं की जाएगी।

  • जानिए एक नजर में पूरा रूट चार्ट
    1. रीवा से हनुमना-मिर्जापुर की ओर जाने वाली बसें ओवरब्रिज से सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड आएंगी। पुनः वापस ओवरब्रिज से हनुमना जाएगी।
    2. हनुमना से रीवा की तरफ जाने वाली बसें ओवरब्रिज से सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड जाएगी। इसके बाद पुनः ओवरब्रिज होकर रीवा जाएंगी।
    3. सीधी की तरफ से आने वाली बसे पतियारी मोड़ से पाडर होते हुए पन्नी मोड़ से ओवरब्रिज सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड आएंगी। पुन: उसी मार्ग से वापस जाएंगी।
    4. प्रयागराज की तरफ से आने वाली बसें सिंचाई कॉलोनी बस स्टैंड जाएंगी। पुनः वापस होकर पन्नी से पतियारी होते हुए सीधी जिले की तरफ जाएंगी।
    5. सीधी से प्रयागराज की तरफ जाने वाली बसें पतियारी मोड़ से पन्नी होकर सिंचाई काॅलोनी बस स्टैंड आकर प्रयागराज की ओर जाएगी।
    6. मऊगंज नगर के दुवगवां से घुरेहटा मार्ग में बसों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
    7. पुराने बस स्टैंड में बसों का प्रवेश बंद रहेगा।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button