Mauganj Breaking News: मऊगंज जिले में मार-पिटाई की पहली FIR दर्ज, परिवारिक लोगों ने किया विवाद

ब्रह्मवाक्य/मऊगंज। रीवा से कटकर मऊगंज नवगठित जिला बन गया है। यह मध्यप्रदेश का 53वां जिला होगा। मऊगंज 15 अगस्त 2023 से अस्तित्व में आ गया है। जिले के गठन होने पर ब्रह्मवाक्य ने पड़ताल की। मऊगंज जिले की पहली FIR मार-पिटाई की हुई है। मऊगंज पुलिस ने चिहिन्त आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 542, 294, 323 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दबिश के दौरान सभी आरोपी फरार मिले है। विवाद पुरानी रंजिश को लेकर है।

उपनिरीक्षक नागेन्द्र यादव ने बताया कि मंगलवार की (15 अगस्त) शाम पीड़ित बृजभान प्रजापति निवासी मऊगंज कस्बा शिकायत करने थाने आया है। फरियादी से शिकायती आवेदन लेकर अपराध दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी परिवारिक सदस्य है। जिनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। बयान में पीड़ित का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। बीते दिन मौका पाकर आरोपियों ने पीटा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

4 मार्च 2023 को गठन
राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से रीवा जिले की तीन तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी का मुख्यालय अब नवगठित मऊगंज जिला में हो गया। वहीं देवतालाब उप तहसील को तहसील का दर्जा मिल गया है। ऐसे में देवतालाब सहित चार तहसील मऊगंज जिले में होंगी। यहां ब्लॉक तीन होंगे। जिसमे मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना का नाम शामिल है। वहीं विधानसभा मऊगंंज और देवतालाब को मिलाकर दो विधानभा होगी। जिले का गठन 4 मार्च 2023 को किया गया है।

पहला ध्वजारोहण विस अध्यक्ष ने किया
विधानसभा ध्यक्ष गिरीश गौतम ने मऊगंज जिले में पहला ध्वजारोहण किया। वहीं पहले कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी वीरेन्द्र जैन को बनाया है। जिले में 256 ग्राम पंचातये है। जिसमे मऊगंज जनपद की 82, हनुमना जनपद की 98 और नईगढ़ी जनपद की 76 ग्राम पंचायतें शामिल है। मऊगंज जिले के गठन के उपरांत रीवा जिले में शेष 9 तहसील बची है। जिसमे हुजूर, हुजूर नगर, जवा, त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगवां शेष रहेंगी।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button