नवगठित मऊगंज जिले के पहले कलेक्टर होंगे अजय श्रीवास्तव, सोनिया मीणा 4 घंटे ही रही, वीरेंद्र जैन को बने SP

ब्रह्मवाक्य/मऊगंज। मध्यप्रदेश के रीवा से कटकर अलग हुए नवगठित मऊगंज जिले को 13 अगस्त की शाम कलेक्टर व एसपी मिल गए है। राज्य शासन ने पहले 2013 बैच की IAS सोनिया मीणा को कलेक्टर बनाया। पर नए जिले में नई जिम्मेदारी महिला के हाथाें में देने पर स्थानीय नेताओं ने विराेध किया। ऐसे में 4 घंटे बाद रात 10 बजे सोनिया मीणा की जगह उन्हीं के बैच के अजय श्रीवास्तव को मऊगंज का कलेक्टर बनाया है।

साथ ही सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा एवं (DD-96) बैच के वीरेंद्र जैन को नए पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरेंद्र जैन रीवा में EOW SP भी रह चुके है। 15 अगस्त को दोनों पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम के साथ नए जिले मऊगंज में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि परेड कर सलामी लेंगे। इसके बाद रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम होंगे।

ऐसा होगा मऊगंज जिला
राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से रीवा जिले की तीन तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी का मुख्यालय अब नवगठित मऊगंज जिला में हो गया। वहीं देवतालाब उप तहसील को तहसील का दर्जा मिल गया है। ऐसे में देवतालाब सहित चार तहसील मऊगंज जिले में होंगी। यहां ब्लॉक तीन होंगे। जिसमे मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना का नाम शामिल है। वहीं विधानसभा मऊगंंज और देवतालाब को मिलाकर दो विधानभा होगी। जिले का गठन 4 मार्च 2023 को किया गया है।

256 पंचातयों का होगा जिला
नवगठित मऊगंज जिले में 256 ग्राम पंचातयों को शामिल किया गया है। जिसमे मऊगंज जनपद की 82, हनुमना जनपद की 98 और नईगढ़ी जनपद की 76 ग्राम पंचायतें शामिल है। मऊगंज जिले के गठन के उपरांत रीवा जिले में शेष 9 तहसील बची है। जिसमे हुजूर, हुजूर नगर, जवा, त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगवां शेष रहेंगी।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button