Rewa Breaking News: रीवा के बांसघाट में चाकुओं से गोदकर दोस्त की हत्या, जिसने बुलाया वह बच गया, इश्कबाजी बनी विवाद की जड़

ब्रह्मवाक्य/रीवा। रीवा शहर के बांसघाट में चाकुओं से गोदकर एक दोस्त की हत्या कर दी गई। बताया गया कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत बांसघाट मोहल्ले में दो युवकों दे रात चाकू से प्रहार किया गया था। दोस्त के सीने में चाकू धंसा था। ऐसे में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं जिस दोस्त का विवाद है, वह बच गया है। विवाद की जड़ इश्कबाजी बताई जा रही। यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे के आसपास की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंची और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि घनश्याम शर्मा पिता अम्बिका शर्मा 22 वर्ष निवासी अस्पताल चौराहा की इस घटना में मौत हो गई। वहीं प्रेम सोंधिया निवासी धोबिया टंकी की हालत खतरे से बाहर है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि यह घटना इश्कबाजी से जुड़ा है। कपड़े की दुकान में काम करने वाली लड़की को लेकर यह बड़ी बारदात हो गई है।

इस घटना में तीन आरोपियों की जानकारी सामने आ रही है। जिसमें अमन गुप्ता, सोनू सिंह एवं एक अन्य शामिल हैं। सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। उस लड़की से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसको लेकर यह घटना हुई। उधर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button