दिल्ली में जलप्रलय की दस्तक, बंद किया गया पुराना रेलवे ब्रिज, यमुना का जलस्तर 206.32 मीटर पहुंचा

ब्रह्मवाक्य, दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.32 मीटर पहुंचा गया जिससे पुराना रेलवे ब्रिज बंद कर दिया गया है। प्रगति मैदान सुरंग में भी आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। बारिश की वजह से यहां के लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। घरों और रिहायसी इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 206.32 मीटर रिकार्ड किया गया, जो कि खतरे के निशान से ऊपर है। बतादें कि दिल्ली में यमुना नदी का उच्चतम जलस्तर 207.49 मीटर है। जिसके चलते एहतियातन पुराने रेलवे ब्रिज पर रेलवे और यातायात की आवाजाही को रोक दिया गया है।

प्रगति मैदान सुरंग में आवाजाही रोकी
राजधानी दिल्ली में हो रही भारी बारिश के चलते प्रगति मैदान सुरंग में जलभराव हो जाने से यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

दिल्ली पुराने पुल पर ट्रेनों की आवाजाही बंद की गई
यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल के ऊपर बढ़ने के बाद लोहे वाले पुल को बंद कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के पुराने यमुना पुल (Delhi Old Yamuna Bridge) पर रेल यातायात आज सुबह 6 बजे से अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। यहां पर यमुना 206 मीटर से ऊपर बह रही है

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button