खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास मिली आय से 600% अधिक संपत्ति, ईओडब्ल्यू की सर्चिंग में करोड़ों की काली कमाई का पर्दाफाश

ब्रह्मवाक्य,सागर. जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के पास करोड़ों की काली कमाई का पर्दाफाश हुआ है। ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार सुबह उनके द्वारिका विहार स्थित आवास सहित जबलपुर, नरसिंहपुर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिली आय से 600% अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ। सात घंटे चली सर्चिंग के दौरान आलीशान मकान सहित कई प्लॉट, ज्वेलरी और शुगर मिल में पार्टनरशिप के दस्तावेज मिले हैं।

खाद्य एवं औषधि विभाग में 15 साल से पदस्थ दुबे के पास आय से 600 प्रतिशत अधिक सम्पत्ति का पता चला है। उनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया है। टम यहां से तीन बैग दस्तावेज ले गई है। दुबे के मनमाने तरीके से काम करने पर भी सवाल उठे थे। उन पर जब्त किए माल को गायब करने का भी आरोप है।

अमरीश दुबे की नियुक्ति खाद्य एवं औषधि विभाग में वर्ष 2008 में हुई थी। वे वर्ष 2011 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बने। जबलपुर में लंबा कार्यकाल रहा। यहां स्टार पार्क सिटी में एक करोड़ से अधिक कीमत का बंगला खरीदा। शताब्दीपुरम में 65 लाख कीमत के 2400 वर्गफीट के प्लॉट हैं।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button