चंद्रयान-3 का इंतजार खत्म, मिशन सफल हुआ तो भारत होगा चौथा देश, जानिए कब होगी लॉन्चिंग

ब्रह्मवाक्य, बेंगलूरु। भारत में चंद्रयान-3 मिशन का इंतजार खत्म होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के प्रमुख एस सोमनाथ मुताबिक, चंद्रयान-3 को 13 जुलाई की लॉन्च किया जायेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर (Sriharikota Center) से दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्चिंग मौसम पर भी निर्भर करेगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल होने पर भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। इससे पहले अमरीका, रूस, चीन चंद्रमा पर स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा
जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा जाएगा। मिशन की सफलता के लिए यान में अतिरिक्त सेंसर जोड़े हैं। इसकी गति मापने के लिए लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर सिस्टम लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button