India Breaking News: त्रिपुरा के उनाकोटी में भगवान जगन्नाथ का रथ हाईटेंशन लाइन को छुआ, 7 की मौत, 18 झुलसे

ब्रह्मवाक्य.त्रिपुरा। त्रिपुरा राज्य के उनाकोटी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। वहां भगवान जगन्नाथ का रथ हाईटेंशन लाइन को छु गया है। चपेट में आने से 7 भक्तों की मौत हो गई है। वहीं 18 श्रद्धालु झुलस गए है। त्रिपुरा पुलिस ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ का उत्सव प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। ये घटना बुधवार की शाम साढ़े चार बजे कुमारघाट इलाके में हुई है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 7 भक्तों की मौत और 18 लोगों के झुलसने पर दुख जताया है। कहा है कि रथ हादसे में कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई। वहीं श्रद्धालु घायल हैं। हादसे से मैं दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल वक्त में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button