मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 10 साल में तीसरी बार देरी से पहुंचा, अब करेगा सराबोर

ब्रह्मवाक्य, भोपाल. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी। मंडला से शनिवार को इसकी प्रदेश में एंट्री हुई। इस बार यह छह दिन देरी से पहुंचा है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 18 जून है, लेकिन इस बार 24 जून को पहुंचा। पिछले 10 साल में तीसरी बार मानसून देरी से मध्यप्रदेश पहुंचा है। इसके पहले 2018-19 में भी मानसून इसी तरह देरी से आया था। अब अगले 48 घंटे में मानसून के भोपाल सहित अन्य स्थानों पर भी पहुंचने की संभावना है।

प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। कई स्थानों पर बादल छाए हैं और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो रही है। शनिवार को रतलाम, सतना, गुना, धार, इंदौर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी और अतिभारी बारिश हो सकती है। इस समय बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, साथ ही बड़ी मात्रा में नमी भी आ रही है। ऐसे में पूर्वी मप्र में कई स्थानों पर अगले तीन-चार दिन तेज बारिश हो सकती है। इसी प्रकार पश्चिमी मप्र में भी कई जगहों पर बारिश की स्थिति बन सकती है।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button