MP में वोट के लिए नौ महीने में घोषित किये पांच नए अवकाश, अब 183 दिन काम, 182 दिन आराम, जानिए क्या होगा नुकसान

ब्रह्म वाक्य, भोपाल. चुनावी साल में प्रदेश सरकार ने बड़े वोट बैंक वाले समाज और उनके संगठनों को साधने के लिए बीते नौ महीने में पांच नए अवकाश घोषित किए हैं। समाज के महापुरुष और पुरोधाओं के नाम पर इन छुट्टियों से भले ही कुछ लोग गदगद हैं, लेकिन इससे सरकारी कार्यालयों में काम के दिन घटने से जनता की परेशानी भी बढ़ गई है। अब इन पांच छ्ट्टियों को अगर बाकी के अवकाश में जोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को साल में 182 दिन छुट्टी की पात्रता हो जाएगी।

वर्ष 2023 के हिसाब से 105 दिन शनिवार-रविवार के हैं। वहीं धार्मिक तीज-त्योहार व जयंती के 26 अवकाश हैं। सालभर में एक सरकारी मुलाजिम को 51 अवकाश के दिन अलग से स्वीकृत होते हैं। इस तरह से छुट्टियों का कुल गणित 365 दिन में से 182 दिन हो जाता है। इस तरह आम लोगों के लिए सरकारी कामकाज के दिन सिर्फ 183 बचे। कभी हमारे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति थी। वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापुरुषों के नाम पर पहले से चल रहे 17 अवकाश रद्द कर दिए थे। वहां यह फैसला इसलिए लिया गया था, क्योंकि 192 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहते थे।

हर महीने औसतन 15 दिन छुट्टी
ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 22 अप्रेल को भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश का ऐलान किया गया। 1 जून को भोपाल के गौरव दिवस पर भोपाल में अवकाश की घोषणा हुई। इससे पहले 18 मार्च 2023 को टोडरमल जयंती पर मंदसौर में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई। 28 दिसंबर 2022 को महाराज खेत सिंह की जयंती पर खंगार समाज के कर्मचारियों के लिए ऐच्छिक अवकाश और 15 मार्च को विश्वकर्मा जयंती पर भी ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई। प्रदेश में यदि सरकारी कर्मचारी अपनी छुट्टियों का पूरा उपयोग करें तो हर महीने औसतन 15 दिन छुट्टी पर रह सकते हैं। बता दें कि अप्रेल में ही सरकार ने दो नई छुट्टी घोषित की है, जबकि नौ महीने में 5 नए अवकाश मिले।

सरकारी दफ्तरों में पहले से ही कर्मियों की कमी
सरकारी दफ्तरों में पहले से ही कर्मियों की कमी बानी हुए है। ऐसे में लोगो और भी परेशानी होगी। बतादें कि प्रदेश में 2023 के सरकारी कैलेंडर के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों को 131 छुट्टियां मिल रही हैं। इसमें से 105 अवकाश तो शनिवार (52) व रविवार (53) के हैं, जबकि 26 अवकाश धार्मिक त्योहार व जयंती पर अलग से मिल रहे हैं। प्रशासनिक कामकाज के हिसाब से देखें तो इन छुट्टियों के अलावा एक कर्मचारी को वर्षभर में 51 अवकाश की अलग से पात्रता है। सा मान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह अधिसूचना 19 दिसंबर 2022 को गजट में प्रकाशित की गई। 5 फरवरी 2023 को संत रविदास जयंती और 12 नवंबर दीपावली को रविवार है। यानी दोनों अवकाश साप्ताहिक अवकाश में ही समायोजित होंगे।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button