17 जून से शनि होंगे वक्री, इन 5 राशि वालों को करियर में देंगे बड़ा बदलाव, मिलेगा बेशुमार पैसा!

ब्रह्म वाक्य, डेस्क। शनि देव को न्‍याय का देवता माना जाता है। जो कर्मों के अनुसार फल देने वाले दंडाधिकारी भी हैं। शनि ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। बतादें कि शनि सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। 30 साल बाद इस वर्ष 17 जनवरी 2023 में शनि ने राशि परिवर्तन करके अपनी राशि कुंभ में प्रवेश किया था। इसके बाद फिर से अब 17 जून 2023 को शनि की चाल बदलने जा रही है, अब शनि कुंभ राशि में उल्‍टी चाल चलेंगे। जिससे शनि 4 नवंबर 2023 तक वक्री रहेंगे। शनि की ये वक्री चाल केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनाएगी। जिसका शुभ असर 5 राशि वालों पर होने वाला है। जिससे इनका भाग्य चमक जायेगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में …

मेष राशि
मेष राशि वालों का वक्री शनि भाग्योदय करने वाले हैं। इस राशि के लोग खूब पैसा कमाएंगे। साथ ही बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। निवेश से भी लाभ होगा। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों की सारी आर्थिक चिंताएं दूर हो जाएंगी। कारोबारियों को यह समय बहुत अनुकूल है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के जीवन में शनि की वक्री चाल से बना केंद्र त्रिकोण राजयोग करियर में बड़ा उछाल देगा। आपको अपने सपनों की नौकरी या बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। पद-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ भी अच्छी होगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर शनि की कृपा से कई प्रकार के लाभ होंगे। नौकरी-व्‍यापार में प्रगति होगी। पैसा मिलेगा जिससे आर्थिक समस्‍याएं दूर होंगी। आपके सुख के दिन आएंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को वक्री शनि आर्थिक लाभ देंगे। यदि आप इन पैसों का अच्‍छे से निवेश कर पाएं तो बड़ा लाभ कमा सकते हैं। कारोबारियों की कोई अटकी हुई डील पक्‍की हो सकती है.

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को शनि की उल्‍टी चाल आर्थिक स्थिति में मजबूती देगी। कई स्रोतों से धन मिलाने का योग है। आप बड़ी बचत कर पाएंगे। जिससे जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button