दो निकाह और बेगम के होते हुए भी छात्रा को बनाना चाहा बीबी! फर्जी निकाहनामा लेकर पहुंच छात्रा के घर, जानिए फिर क्या हुआ

ब्रह्म वाक्य, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक विचित्र मामला सामने आया है। दरअसल, यहां सद्दाम हुसैन नामक ट्यूशन टीचर ने अपनी एक छात्रा का फॉर्म भरने के बहाने पहले उसका आधार कार्ड लिया और फिर उसकी मदद से फर्जी निकाहनामा बनवा लिया। इसके बाद वह छात्रा के घर जाकर उसके परिवार से कहने लगा कि अब वह उसकी बीवी है। वह छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। जानकारी के मुताबिक, 14 जून को छात्रा का निकाह होना था। लेकिन जब यह बात गांव में फैली तो उसका निकाह भी टूट गया। लड़की के पिता ने थाने में FIR दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी एक शख्स ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक उसकी बेटी का निकाह 14 जून 2023 को होना था। लेकिन एक शख्स की वजह से उसका निकाह टूट गया। बताया गया है कि मोहल्ले का एक लड़का सद्दाम उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। सद्दाम पहले से ही शादीशुदा है। वह दो निकाह कर चुका है, उसकी एक पत्नी उसके साथ रहती भी है।

बताया गया है कि ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के नाम पर सद्दाम हुसैन ने बेटी का आधार कार्ड ले लिया और निकाहनामा तैयार करा लिया जो कि फर्जी है। इस बीच जब उसे पता चला कि लड़की का निकाह किसी और से होने जा रहा है, तो सद्दाम उनके घर निकाहनामा लेकर पहुंच गया। और कहने लगा कि वह अपनी बेटी को उसके साथ भेज दें, क्योंकि अब वह उसकी बीवी है।

घरवालों ने उस वक्त सद्दाम को घर से निकाल दिया, लेकिन यह बात हर जगह फैल गई, लड़के वालों को भी मालूम हो गया जिसके चलते उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। पिता ने बताया कि उनकी बेटी का 14 जून को निकाह था। कार्ड भी बांट दिए गए हैं और शादी की पूरी तैयारियां हो गई थी। अब रिश्ता टूटने से उनकी काफी बदनामी हो रही है।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button