हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानो ने जाम किया हाईवे, मुख्यमार्ग में गाड़े टेंट सूरजमुखी में एमएसपी व किसानो के रिहाई की मांग की

ब्रह्मवाक्य कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य में किसान सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। कुरुक्षेत्र में किसान संगठनो ने सोमवार की दोपहर से जम्मू दिल्ली नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर दिया है। रात भर सौकड़ों किसानो ने हाईवे में रात गुजारी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा व जजपा सरकार को 13 जून की सुबह 10 बजे तक किसानो की रिहाई का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद किसानो मने मंगलवार की सुबह दस बजे से हाईवे पर टेंट गाड़कर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है।

किसान नेताओं की मांग है की सूरजमुखी पर एमएसपी की घोषणा की जाये साथ ही किसान नेता गुरनाम चढूनी समेत अन्य लोगो की रिहाई की जाये। आंदोलन को किसान नेता राकेश टिकैत ने समर्थन किया है। हाईवे में चल रहे प्रदर्शन को लेकर जिला प्रसाशन की चढूनी के यूनियन से मीटिंग चल रही है। इधर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने विज्ञापन जारी कर हरियाणा में सबसे ज्यादा सूरजमुखी का रेट सबसे ज्यादा होने का दावा किया है कहा है राष्ट्रीय राजमार्ग को रोकना गलत है। वहीं कलेक्टर शांतनु शर्मा ने जिले में लाठी, डंडा, तलवार, गड़ासा आदि घातक हथियार लेकर चलने में रोक लगाई है। जबकि पेट्रोल टंकियों में बोतल व गैलनों में डीजल पेट्रोल की विक्री पूर्णतः बंद की है। पुरे क्षेत्र में 144 की धारा लागु है।

Hariyana
Hariyana

दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे का रोड डाइवर्ट:

1- दिल्ली से चंडीगढ़ अम्बाला की तरफ: कुरुक्षेत्र सेक्टर 2 -3 के कट से ब्रह्मसरोवर यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट, ढांड रोड से नेशनल हाईवे-15 डी से लेकर ट्रैफिक निकला

2- दिल्ली से यमुनानगर की तरफ: कुरुक्षेत्र के उमरी चौक पुल के नीचे से वाया उमरी, इंद्री लाडवा होते हुए यमुनानगर

3- चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ: साहा कट से दोसड़का, अधोया, बाबैन, लाडवा होते हुए करनाल आएं और फिर एनएच-44 के जरिये दिल्ली जा सकते है।

4- चंडीगढ़ से कैथल-हिसार -कुरुक्षेत्र: साहा पुल के नीचे से जलेबी पुल से ठोल होते हुए नेशनल-15 डी के जरिये जा सकते है।

Sameeksha mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button