तलाक देने के बदले पत्नी ने मांगे 6 करोड़ रुपये, दे रही जान से मारने की धमकी… पीड़ित पति ने लगाई पुलिस से गुहार
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/divorce.jpg)
ब्रह्म वाक्य, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने पति को तलाक देने के बदले 6 करोड़ रुपये मांगे हैं। महिला ने पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि या मामला इंदौर के भंवरकुआं इलाके का है। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि उसकी पत्नी तलाक देने के लिए 6 करोड़ रुपये मांग रही है। इस संबंध में सबूतों के साथ पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पीड़ित में बताया है कि पत्नी के साथ उसका फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है। पत्नी अब तलाक के लिए पैसे मांग रही है।
भवर कुआं पुलिस के मुताबिक, फरियादी की शिकायत आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी महिला ललितपुर जिले की निवासी है। पुलिस की जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। इसके कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पत्नी ने फैमिली कोर्ट में केस भी दर्ज कराया था। यह मामला अभी चल रहा है।
इसी बीच महिला के पति ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में फरियादी ने पुलिस से कहा कि पत्नी तलाक के लिए 6 करोड़ रुपये की मांग रही है। वह गाली-गलौज कर मोबाइल पर धमकी दे रही है। वॉट्सएप पर मैसेज भी करती है। पैसा नहीं देने पर जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रही है।