India First Deluxe Train: 93 साल पुरानी इस ट्रेन में थी स्पेशल फैसेलिटी,1 जून 1930 को अंग्रेजों के लिए चलाई गयी थी डेक्कन क्वीन

ब्रह्मवाक्य डेस्क। देश की पहली डीलक्स ट्रेन ‘डेक्कन क्वीन’ 1 जून 1930 को अंग्रेजो के लिए शुरू की गई थी ।जो की आज 93 साल की हो चुकी है। यह पूरे भारत में एक मात्र ऐसी ट्रेन है जिसमें डाइनिंग कार है जो टेबल सर्विस ऑफर करती है।इस ट्रेन के अंदर माइक्रोवेव ओवन, फ्रीजर,और टोस्टर जैसी मॉर्डन फैसिलिटीज हैं। डेक्कन क्वीन ट्रेन का बर्थडे हर साल मनाया जाता है। इस बार भी 1 जून 2023 को ट्रेन का बर्थडे सुबह पुणे रेलवे स्टेशन में 2 बड़े केक को काटकर मनाया गया है ।इस समारोह में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल भी शामिल थे ।प्लेटफार्म पर पूजा भी की गई और मोहम्मद रफी का क्लासिंग सॉन्ग ‘बार बार दिन ये आए’ भी बजाया गया है।

ट्रेन पुणे से मुंबई के लिए हुई रवाना
यह ट्रेन को सेलिब्रेशन के बाद पुणे से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए रवाना की गई। डेक्कन क्वीन को रेक के मुकाबले ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित माना गया है ।डेक्कन क्वीन की रफ्तार की बात करे तो यह ट्रेन पुणे स्टेशन से 07:15 बजे रवाना होती है और सवा 3 घंटे बाद सुबह 10:30 बजे मुंबई पहुंचा देती है।वापसी के लिए यह ट्रेन मुंबई से 5:10 बजे चलती है और रात 8:25 बजे पुणे रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।डेक्कन क्वीन को सप्ताह में एक दिन स्पेशल अंग्रजों के लिए चलाया जाता था। इसी कारण पसेंजरो की संख्या घटने लगी।फिर साल 1943 में इंडियन्स को भी इस ट्रेन में सफर करने की मंजूरी दे दी गई। इसके बाद इसका संचालन रोज होने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button