30 बच्चों के साथ रेप और बाद में उनकी हत्या के दोषी कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

ब्रह्म वाक्य,नई दिल्ली. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सीरियल किलर और रेपिस्ट रविंद्र कुमार (Serial killer and rapist Ravindra Kumar) को गुरुवार को उम्रकैद की सजा (Life sentence for rapist who killed 30 children) सुनाई। आरोपी रविंद्र को 6 मई को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। उस पर आरोप है कि उसने 2008 से 2015 तक 30 बच्चों के साथ रेप किया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के रहने वाले पेशे से बस कंडक्टर रविंद्र ने उत्तर प्रदेश में कई वारदात करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को ठिकाना बना लिया था। पुलिस पूछताछ में रविंद्र ने 11 बच्चों की हत्या की बात स्वीकार की। वह बच्चों को चॉकलेट या पैसे देने के बहाने बुलाता था और फिर रेप कर उनकी हत्या कर देता था। उसने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा हरियाणा के बच्चों को भी टारगेट किया।

ऐसे पकड़ा गया था 
दिल्ली के बेगमपुर इलाके की जैन कॉलोनी से 14 जुलाई 2015 को छह साल की एक बच्ची अगवा हो गई थी। चार दिन बाद उसका शव एक खाली इमारत में मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बच्ची की रेप करने के बाद हत्या की गई थी। वहां मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ में सभी घटनाओं के बारे में जानकारी मिली।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button